खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 May, 2023 11:34 AM IST
काली मूली से किसानों की आमदनी जबरदस्त

मूली हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है. इसे पेट व दिल के लिए सबसे सही माना जाता है. अभी तक देश में ज्यादातर लोगों ने सफेद मूली देखी या खाई होगी. इसका इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होता है. सलाद और पराठा से लेकर खाने-पीने के अनेकों चीज में मूली डाली जाती है. लेकिन क्या आपने कभी काली मूली के बारे में सुना है. अगर नहींतो आपको इसके बारे में जान लेना चाहिए. क्योंकि कई किसान इसकी खेती से जबरदस्त कमाई कर रहे हैं. आइयेइसके बारे में विस्तार से जानें.

अंदर से सफेद होती है काली मूली

काली मूली की खेती कोई अलग तरीके से नहीं होती है. इसमें भी वही सब प्रक्रिया अपनाई जाती है, जो सफेद मूली की खेती में होती है. वही, फर्क सिर्फ रंग का होता है. यह दिखने में बिल्कुल काली व शलजम के जैसी होती है. हालांकि, अंदर से यह मूली भी सफेद ही होती है. वैसे तो किसान पूरे साल काली मूली की खेती करते हैं. लेकिन ठंड का मौसम इसके लिए सबसे सही माना जाता है. ज्यादातर लोग ठंड में ही इस मूली को उगाते हैं. वहीं, इसका टेस्ट भी सफेद मूली से बिल्कुल अलग होता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जिसकी वजह से भारत के अलावा विदेशों में भी काली मूली की काफी डिमांड है.

यह भी पढ़ें- बस इतने दिनों में डेढ़ लाख तक की कमाई देगी मूली की फ़सल, जानें उन्नत क़िस्मों के बारे में

खेती में इतना होता है खर्च

एक एकड़ में काली मूली की खेती में लगभग 30-35 हजार रुपये का खर्च आता है. बुवाई के बाद मूली को तैयार होने में कम से कम 120 दिन का समय लगता है. वहीं, इसमें 80 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है. इसके बाद बाजार में काली मूली सफेद से ज्यादा महंगी बिकती है. यह 1000 रुपये क्विंटल तक बिक जाती है. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इससे कितनी कमाई हो सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में किसान आजकल बड़े पैमाने पर काली मूली का उत्पादन कर रहे हैं. इससे साल में उनकी अच्छी कमाई हो रही है.

इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इससे कितनी कमाई हो सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में किसान आजकल बड़े पैमाने पर काली मूली का उत्पादन कर रहे हैं. इससे साल में उनकी अच्छी कमाई हो रही है.

English Summary: Black Radish beneficial for health its cultivation earn bumper
Published on: 24 May 2023, 11:40 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now