Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 February, 2023 7:00 PM IST
नीले गेहूं की खेती

कृषि से अच्छी आमदनी हासिल करने के लिए किसान अब नए-नए नवाचार करने लगे हैं नई-नई फसलों पर किसान का ध्यान ज्यादा जा रहा है ऐसे में मध्यप्रदेश के किसानों ने नीले गेहूं का उत्पादन शुरू कर दिया है. नीले गेहूं की खेती से किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं. यह अच्छी कीमत पर भी उपलब्ध है. यहां तक कि विदेश में भी नीले गेहूं की मांग बढ़ी हैअगर आप भी नीले गेहूं की खेती करना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है. नीले गेहूं की बिक्री में इस्तेमाल के चलते मांग बढ़ रही है. वहीं एक्सपोर्ट के ऑर्डर भी मिलने शुरू हो गए हैं. ऐसे में नीले गेहूं की खेती किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रही है.

नीले गेहूं के फायदे

माना जा रहा है कि नीला गेहूं सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है. एक्सपर्ट का भी यही कहना है. नीले गेहूं की खासियत बताते हुए इंदौर के अनाज विशेषज्ञ आशुतोष वर्मा ने कहा किनीला गेहूं कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड शुगर लेवल के साथ वसा कम करने में काफी सहायक होता है नीले रंग के गेहूं से बने बेकरी आइटम जैसे रोटीब्रेड और बिस्कुट का भी रंग नीला ही होता है ये देखने में काफी आकर्षक होता है. वहींनीले गेहूं की डिमांड देश के बड़े शहरों के साथ साथ विदेशों में बढ़ी है. क्योंकिइसे सामान्य गेहूं के मुकाबले सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.

नीले गेहूं की खेती 

वहीं नीले गेहूं की खेती करने के लिए अब तक कोई विधि सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि नीले गेहूं के बीज से ही सामान्य गेहूं की फसल की तरह ही नीले गेहूं की खेती की जा सकती है सेहत के लिए लाभकारी गुण होने की वजह से सिर्फ ये डिमांड में है. नीले गेहूं को किसानों के नवाचार के तौर पर भी देखा जा रहा है. हालांकि नीले गेहूं की खेती से किसान कृषि क्षेत्र में एक नया कदम रख सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः गेहूं की इन किस्मों से बढ़ेगा उत्पादन, इन राज्यों में होती है अच्छी पैदावार 

कालीन नगरी में नीले गेहूं की खेती  

इधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के भदोही में भी नीले गेहूं की खेती की जा रही है काले गेहूं की खेती में सफलता मिलने के बाद किसान नीले गेहूं की खेती की ओर रुख कर रहे हैं बताया जा रहा है कि कृषि विभाग ने किसानों के लिए चैन्नई से नीले गेहूं की बीज तक मंगवाए हैं. और अब किसानों ने नीले गेहूं की खेती करनी भी शुरू कर दी है.

English Summary: After black, blue wheat cultivation is giving good to farmers, surprising properties for health
Published on: 22 February 2023, 11:19 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now