Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 April, 2019 3:06 PM IST

वार्षिक महोत्सव में विलोवुड इण्डिया के 300 सदस्यों ने भाग लिया. इस अवसर पर, विलोवुड समूह के चेयरमैन श्री विजय मुंदड़ा जी ने विलोवुड के नए लोगो का अनावरण किया. समारोह में, भारत में स्थापना से लेकर अब तक की विलोवुड की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाने वाली प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया. कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से, प्रारंभ से लेकर अब तक के विलोवुड के विकास के सफ़र को सुन्दर ढंग से प्रदर्शित किया. नए लोगो का अनावरण करते हुए, श्री विजय मुंदड़ा ने कहा, "नया लोगो हमारे सभी हितधारकों की आकांक्षाओं और कृषि समुदाय को लाभान्वित करने के हमारे संकल्प का प्रतीक है."

विलोवुड  के नए लोगो के लॉन्च समारोह के उपरांत, विलोवुड इंडिया के प्रबंध निदेशक, श्री परीक्षित मुंदड़ा ने विलोवुड इंडिया के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, “ये विलोवुड के एक नए युग की शुरुआत है. नया लोगो विलोवुड के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत देता है, विलोवुड कृषकों तथा कृषि की आवश्यकताओं की पूर्ती के लिए नए व विशिष्ट उत्पादों पर अनुसंधान कर रही है. विलोवुड इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री जीतेन्द्र मोहन जी ने नए आने वाले उत्पादों की जानकारी दी. उन्होंने बताया की पिछले दो साल में चार नए पेटेंट उत्पाद विलोवुड ने दिए हैं तथा 50 से अधिक पेटेंट उत्पाद आने वाले वर्षों में बाजार में उतारेगी.

विलोवुड इंडिया के ब्रांड बिज़नेस डायरेक्टर श्री हितेश बागरी ने हमारे संवाददाता को जानकारी दी कि, 25 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, 50 से अधिक देशों में कार्यरत, विलोवुड कृषि रसायन क्षेत्र की एक अग्रणी कम्पनी है. विलोवुड वर्तमान में भारत, अमेरिका, हांगकांग, चीन और केन्या से अपने व्यापार को संचालित करती है.  कम्पनी के पास 60 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले कीटनाशक, खरपतवारनाशक, फफूंदनाशक तथा पादप वृद्धि उत्पाद हैं. हाल ही में लंदन में एग्रो अवार्ड्स 2018 में विलोवुड को "एक उभरते क्षेत्र से सर्वश्रेष्ठ कंपनी" के रूप में सम्मानित किया गया.

English Summary: Willowwood launches new 'logo'
Published on: 10 April 2019, 03:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now