Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 1 July, 2024 2:31 PM IST
महिंद्रा ट्रैक्टर्स जून 2024 में 45,888 ट्रैक्टर्स बेचे (Image Source: Mahindra Tractors )

Mahindra Tractors Sales Report June 2024: भारत की शीर्ष ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 1 जुलाई को अपनी जून 2024 में हुई ट्रैक्टर्स की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए है. देखा जाए तो कंपनी का जून के महीने में ट्रैक्टर्स की बिक्री में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है. महिंद्रा ट्रैक्टर्स के द्वारा जारी किए गए लेट्स आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने जून-2023 की तुलना में जून 2024 में ट्रैक्टर्स की घरेलू बिक्री में 6% की वृद्धि और निर्यात बिक्री में 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

आइए जानते हैं कि महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने जून 2024 में कितने ट्रैक्टरों की घरेलू और निर्यात बिक्री की है...

घरेलू बिक्री में 6% वृद्धि

महिंद्रा कंपनी के द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने जून 2024 की घरेलू बिक्री में करीब 6 प्रतिशत तक की वृद्धि हासिल की है. महिंद्रा कंपनी ने जून 2024 में लगभग 45888 यूनिट को भारत में बेचा है. वही, अगर हम पिछले साल की बात करें, तो कंपनी ने जून 2023 में करीब 43364 यूनिट को भारतीय बाजार में बेचा था.

निर्यात बिक्री में 28% की बढ़त

कंपनी के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, महिंद्रा कंपनी ने पिछले साल की तुलना में जून 2024 में ट्रैक्टरों की निर्यात बिक्री में 28% की बढ़त की है. कंपनी ने जून 2024 में अपने 1431 ट्रैक्टर्स बेचे हैं.

जून 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री

जून 2024 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 47319 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 44478 यूनिट थी. इस महीने (जून 2024) में निर्यात 1431 यूनिट रहा.

आगामी महीनों में ट्रैक्टरों की मांग मजबूत रहने की संभावना

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अध्यक्ष- फार्म इक्विपमेंट सेक्टर, हेमंत सिक्का ने कहा, “हमने जून '24 के दौरान घरेलू बाजार में 45888 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 6% की वृद्धि है. सरकार द्वारा खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि, प्रमुख खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि, तथा देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की घोषणा से किसानों में सकारात्मक भावनाएं आई हैं. खुदरा बिक्री में तेजी आने, भूमि की तैयारी तथा खरीफ फसल की बुवाई में वृद्धि के कारण आगामी महीनों में ट्रैक्टरों की मांग मजबूत रहने की संभावना है. निर्यात बाजार में, हमने 1431 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 28% अधिक है.”

English Summary: Mahindra Tractors Sales Report June 2024 latest news
Published on: 01 July 2024, 02:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now