Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 January, 2020 10:44 AM IST

पुणे के मोशी में आयोजित भारत की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी ‘किसान-2019’  में बहुत सारी कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनियों ने शिरकत की थी. उन्हीं कंपनियों में से एक कंपनी लेमकेन भी थी. लेमकेन कृषि उपकरण बनाने वाली एक जर्मन कंपनी है. मौजूदा वक्त में इस कंपनी की देशभर में पहुंच है. कंपनी के पास रिवर्सिबल हल, कल्टीवेटर और पावर हैरो आदि कृषि उपकरण मौजूद है. कंपनी पिछले 5 वर्षों से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि यंत्र देती आ रही है. मेले में लेमकेन ने भी अपने कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी करने के साथ ही एक नया हाइड्रोलिक रिवर्सिबल हल – ओपल 080 E भी पेश किया. इस हल में 21 इंच से लेकर 29 इंच तक चौड़ी जुटाई की जा सकती है. इसे खिचने के लिए हलकी और भारी मिट्टियों में 40 से 47 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है. हलकी मिट्टियों में 10-12 इंच गहरी जुटाई की जा सकती है. इस हल का वजन 350 किलो होता है. इस हल पर कंपनी एक साल की वारंटी और दो फ्री सर्विसेज भी दी हैं. इस लॉन्च को महाराष्ट्र के डीलर्स के एक समूह ने किया जिसमें प्रमुख रूप से प्रकाश कुंभार, कोल्हापुर के डीलर शामिल थे. इस मौके पर कंपनी के सीईओ संजय कपूर और सीनियर मैनेजर मार्केटिंग अभिजीत गायकवाड़ भी मौजूद थे.

English Summary: lemken launched new lemken hydrolic reversible hal
Published on: 03 January 2020, 10:46 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now