प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: सब्सिडी में समस्या? यहां करें शिकायत और पाएं तुरंत समाधान PM Awas Yojana 2.0: नए नियमों के तहत इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ, आवेदन के लिए सख्त हुई शर्तें! Drone Pilot Training: ड्रोन पायलट कैसे बनें और कहां मिलेगी सस्ती ट्रेनिंग? सचिन जाटन: महिंद्रा NOVO 605 DI के साथ सफलता की कहानी, कड़ी मेहनत और सही चुनाव ने बनाई कामयाबी की राह! भारत का सबसे कम ईंधन खपत करने वाला ट्रैक्टर, 5 साल की वारंटी के साथ महिलाओं के लिए तंदुरुस्ती और ऊर्जा का खजाना, सर्दियों में करें इन 5 सब्जियों का सेवन ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते और मजबूत प्लाऊ (हल), जो एफिशिएंसी तरीके से मिट्टी बनाते हैं उपजाऊ Mahindra Bolero: कृषि, पोल्ट्री और डेयरी के लिए बेहतरीन पिकअप, जानें फीचर्स और कीमत! Multilayer Farming: मल्टीलेयर फार्मिंग तकनीक से आकाश चौरसिया कमा रहे कई गुना मुनाफा, सालाना टर्नओवर 50 लाख रुपये तक Wheat Farming: किसानों के लिए वरदान हैं गेहूं की ये दो किस्में, कम लागत में मिलेगी अधिक पैदावार
Updated on: 6 March, 2025 2:12 PM IST
महिला किसानों का भरोसेमंद साथी – STIHL इंडिया

समाज का विकास तभी संभव है जब महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त हों. महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सलाम करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है. महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

वही, भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां महिलाएं खेती से जुड़े हर कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. फसल बोने से लेकर कटाई, सिंचाई और खरपतवार निकालने तक, वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं. राष्ट्रीय स्तर पर किए गए अध्ययनों के अनुसार, भारत में लगभग 60-70% महिलाएं कृषि क्षेत्र से जुड़ी हैं. हालांकि, उन्हें अक्सर उचित मान्यता और संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है.

महिलाओं को कृषि क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए उन्हें आधुनिक और उन्नत कृषि उपकरणों तक पहुंच प्रदान करना आवश्यक है. इसी को ध्यान में रखते हुए, STIHL इंडिया ने कई अत्याधुनिक कृषि उपकरण पेश किए हैं, जो न केवल महिला किसानों के काम को आसान बनाते हैं, बल्कि उनकी उत्पादकता और आय में भी वृद्धि सुनिश्चित करते हैं.

STIHL इंडिया – महिला किसानों का सशक्त साथी!

STIHL इंडिया: महिलाओं के लिए विश्वसनीय साथी 

STIHL इंडिया, जो जर्मन गुणवत्ता और नवीनता का प्रतीक है, किसानों और विशेष रूप से महिला किसानों के लिए उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध कराती है. कंपनी ने महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई ऐसे उपकरण डिजाइन किए हैं, जो हल्के, उपयोग में आसान और अत्यधिक कुशल हैं. ये उपकरण महिलाओं को खेती के हर कार्य में सहजता और आत्मविश्वास के साथ काम करने में सक्षम बनाते हैं. 

महिलाओं के लिए STIHL के विशेष उपकरण 

1. पावर टिलर

STIHL का पावर टिलर महिला किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह हल्का, मजबूत और ईंधन कुशल है, जो मिट्टी तैयार करने, बीज बोने और सिंचाई के लिए भूमि को तैयार करने में मदद करता है. इसकी सरल डिजाइन और उपयोग में आसानी इसे महिलाओं के लिए आदर्श विकल्प बनाती है. 

2. ब्रश कटर

गेहूं, धान और अन्य फसलों समेत खरपतवार की कटाई के लिए STIHL का ब्रश कटर एक उत्कृष्ट विकल्प है. यह हल्का और पोर्टेबल है, जिससे महिलाएं इसे आसानी से संचालित कर सकती हैं. यह मशीन ईंधन की बचत करती है और लंबे समय तक चलती है, जिससे महिलाओं को हर मौसम में लाभ मिलता है. 

3. वाटर पंप

STIHL इंडिया ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई वाटर पंप रेंज लॉन्च की है. ये पेट्रोल-चालित पंप नदियों, झीलों और कुओं से पानी परिवहन के लिए आदर्श विकल्प हैं. इनकी उच्च शक्ति, मजबूत डिजाइन और आसान पोर्टेबिलिटी इसे महिलाओं के लिए उपयोगी बनाती है. 

STIHL इंडिया: महिला किसानों की मेहनत को नई उड़ान देने वाला विश्वसनीय साथी!

महिला सशक्तिकरण की दिशा में STIHL का योगदान 

STIHL इंडिया न केवल उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उपकरण प्रदान करती है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती है. कंपनी का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी ज्ञान और संसाधनों से लैस करना है, ताकि वे खेती में अपनी भूमिका को और मजबूती से निभा सकें. 

महिलाओं के लिए STIHL के उपकरणों के फायदे 

  1. काम में आसानी: STIHL के उपकरण हल्के और उपयोग में आसान हैं, जिससे महिलाएं बिना थके लंबे समय तक काम कर सकती हैं.
  2. समय और श्रम की बचत: ये उपकरण काम को तेजी से पूरा करने में मदद करते हैं, जिससे महिलाओं का समय और श्रम बचता है.
  3. आय में वृद्धि: उत्पादकता बढ़ने से महिलाओं की आय में भी वृद्धि होती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
  4. स्वास्थ्य लाभ: पारंपरिक तरीकों की तुलना में ये उपकरण शारीरिक श्रम को कम करते हैं, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिलता है.

नोट: अगर आप STIHL  के कृषि यंत्र खरीदने का मन बना रहे हैं और अधिक जानकारी चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा 9028411222 नंबर पर कॉल या वाट्सऐप मैसेज कर सकते हैं.

English Summary: International womens day 2025 stihl india trusted partner for women farmers
Published on: 06 March 2025, 02:19 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now