Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 December, 2018 5:21 PM IST
By:

आज के समय में कोई व्यक्ति हो, किसान हो वह केवल गुणवत्तापूर्वक गुणों से भरे उत्पादों को ही पसंद करता है। इसीलिए कई तरह की कंपनियां भी ऐसे उपकरणों और एप्प को लॉन्च कर रही है जिसके सहारे उत्पाद के बारे में सटीक, गुणवत्तापूर्वक, पोर्टेबल सुविधा की आसान जानकारी मिले और साथ ही हानि भी कम हो सके। इसी दिशा में एक बेहतरीन प्रयास कर रही है एग्रीक्स कंपनी, जो कि गुणवत्ता मूल्यांकन उपकरण का उपयोग करने के लिए त्वरित, पोर्टेबल और आसान सुविधा को प्रदान करती है और लेनदेन को काफी आसान करके हानि को कम करती है। एग्रीक्स खरीद प्रक्रिया को डिजिटल करता है और आपूर्ति श्रृंखला निर्णय लेने को स्वाचलित करता है। तो आइए जानते है कि किस तरह से कंपनी बेहतरीन मूल्यांकन उपकरण लोगों और किसानों को उपलब्ध करवा रही हैः

मोबाइल डिवाइस का उपयोग करें

एग्रीक्स के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक अंकुश वंजारी ने कंपनी के काम के तरीकों के बारे में समझाते हुए बताया कि कंपनी उत्पाद की गुणवत्ता को परखने के लिए कई तरह के पैरामीटर्स का उपयोग करती है जिनमें से भौतिक और रासायनिक मानकों के आधार पर गुणवत्ता को तय किया जाता है।

- भौतिक गुणवत्ता मानक के तहत मोबाईल डिवाइस से उत्पाद के आकार, गणना, दोषों का पता लगाया जा सकता है। इससे उस गुणवत्ता की आसानी से परख की जा सकती है।

- रासायनिक गुणवत्ता मानक के तहत उस उत्पाद का इस्तेमाल सूखे, नमी और नये रासायनिक पदार्थों के स्तर की जांच को पता लगाने में किया जाता है। इसके लिए कंपनी ने स्प्रेकटोमीटर को विकसित किया है।

एग्रीक्स एप लॉन्च

कंपनी ने उत्पादों और उनके मानक गुणवत्ता को तय करने के लिए एक एप्प एग्रीक्स को लॉन्च किया है। इस एप को जब भी आप मोबाइल में डाउनलोड करेंगे तब आप किसी भी उत्पाद की पहचान आसानी से कर सकते हैं। इस एप्प के सहारे कृषि उपज को खरीदने और बेचने वाले किसान व नये हितधारक निशुल्क रूप से आसानी से स्मार्टफोन के साथ उत्पाद की शरीरिक गुणवत्ता को आसानी से प्राप्त कर सकते है।

कैसे काम करेगा एप्प - पहले जो भी उत्पाद है उसे किसी भी समान धरातल प्लेटफॉर्म पर रखा जाएगा। उसके बाद कोई भी इसके उत्पाद की गुणवत्ता पहचान के लिए डिवाइस को सामने रखकर उसकी फोटो को क्लिक करेगा। इसके बाद उस उत्पाद, सब्जी, फल आदि का पूरा रंग, रूप, आकार डिवाइस में आ जाएगा और वह पिक्चर कंपनी के सर्वर पर एप्प के सहारे भेजी जाएगी। कंपनी उसके बाद उस उत्पाद के उपयोग से संबधित सारी जानकारी को हितधारकों और किसानों को भेज देगी कि उत्पाद की गुणवत्ता उपयोग करने लायक है या नहीं। इससे ना केवल किसानों और हितधारकों को फायदा होगा बल्कि उत्पाद के मानक तय होने से उसका सही तरह से उपयोग कर सकते हैं।

किशन अग्रवाल, कृषि जागरण

English Summary: Excellent facility from 'Agrigux' quality tools
Published on: 13 December 2018, 05:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now