Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन मक्का की नई उन्नत किस्में ‘वी एल मधुबाला’ और ‘वी एल लोफाई’ हैं लाभकारी, उत्पादन क्षमता 115 क्विंटल/हेक्टेयर तक PM Kisan Scheme: 22वीं किस्त पर संकट, इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2000 रुपये, कहीं आप भी तो नहीं शामिल? Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 August, 2019 3:43 PM IST

एग्रीकल्चर वर्ल्ड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी अदामा इंडिया ने अपने दस वर्ष पूरे करने पर सम्मलेन का आयोजन किया. इस सम्मलेन का आयोजन हरिद्वार के रेडिशन ब्लू होटल में किया गया जहां बड़ी संख्या में गाजियाबाद एवं बरेली के विक्रेताओं ने भाग लिया. इस सम्मलेन में तकाफ और जौहर नाम के दो मुख्य उत्पादों को लॉन्च करते हुए कंपनी ने उनके बारे में विस्तार से बताया.

कंपनी  ने  कहा  कि  किसानों  की  इस  समय  सबसे   बड़ी  समस्या  है  अपने  फसलों  को  कीटों  से  सुरक्षित  रखना, लेकिन  उसके  लिए  यह  काम  आसान  नहीं  है. किसान  अगर  दवाइयों  का  इस्तेमाल  नहीं  करता  हैं  तो  कीड़ें  उसकी  फसल  नष्ट  कर  देतें  हैं  और अगर वो दवाईओ का  प्रयोग करते हैं  तो  फसलों  पर  इस  प्रकार  की  दवाइयों  का  विपरीत  प्रभाव  भी  पड  सकता  है.  इन्हीं  चीज़ों  को  देखते  हुए  अदामा  कंपनी  ने  किसान  भाइयों  के  लिए  ऐसा  प्रोडक्ट  बनाया हैं  जो  न  सिर्फ  फसलों  की  रक्षा  करता  हैं  बल्कि  उन्नत  एवं  स्वस्थ  खेती  को बढ़ावा  भी  देता   है.

कंपनी के डायरेक्टर बालाजी प्रसाद जी ने बताया कि तकाफ फसल को बिना नुकसान पहुंचाए सफ़ेद मच्छरों से उसकी सुरक्षा करता है जबकि जौहर का धान में बीपीएच पर प्रभावी नियंत्रण है. कम्पनी के सी.बी.यू हेड रमेश रेडडी जी ने बताया कि ये दोनों उत्पाद भविष्य में किसानों के लिए वरदान साबित होने वाले हैं. बता दे कि अदामा इंडिया किसानों को हर साल चार -पांच नये उत्पाद देती आई है. वहीं इस मौके पर कंपनी के जोनल मैनेजर दिनेश त्यागी जी ने बताया कि हम किसानों का विश्वास अर्जित करने में सफल रहें है और शायद इसी का परिणाम है कि हमारी कम्पनी ने पिछले दस सालो में अपना व्यापार तेजी से बढ़ाया है. इस साल कंपनी ने उत्तर प्रदेश में 100 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया है. इस आयोजन मैं लगभग 175 विक्रेता बंधुओ ने भाग लिया . कंपनी के रीजिनल मैनेजर नवाब सिंह पवार व परमिंदर कुमार जी ने आये हुए विक्रेता बंधुओ का धन्यवाद अदा किया . वहीं कम्पनी के डेवलप्मेंट मार्केटिंग मैनेजर अनिल गौड़, मुकेश दुबे व संदीप शर्मा जी ने विक्रेता बंधुओ को दोनों उत्पादों के विषय मै विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

English Summary: adama india launched new products
Published on: 21 August 2019, 03:45 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now