जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 October, 2019 5:06 PM IST

दिवाली के ठीक पहले सब्जियों के दामों में उछाल होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. हरी सब्जियों के दाम आम आदमी के बजट से बाहर निकल गए हैं जिस कारण त्यौहारी मौसम में भी मंडियों में खास रौनक नज़र नहीं आ रही.गत दिनों आई बारिश ने भी सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसके बाद से महंगाई बढ़ गई है. इस समय आलू 20 रुपये किलो के भाव मिल रहे हैं, जबकि कुछ सब्जियों के दाम तो 40 रुपये किलो से भी अधिक हो गए हैं. वहीं खुदरा बाजार में प्याज 35 से 40 रूपये किलो, फूलगोभी 40 रुपये और भिंडी 35 रुपये तक मिल रहे हैं.

इन सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर

राज्य में परवल, बैंगन के साथ झिंगी के दाम 40 रुपये किलो हो गई है. वहीं, करैला 80 रुपये किलो में मिल रहा है. बींस 45 रुपये किलो और शिमला मिर्च 75 रूपये किलो तक पहुंच गया है. हरी सब्जियों में साग, पत्ता गोभी, खीरा 30 रुपये किलो तक मिल रहे हैं.

क्यों महंगी हो रही है सब्जिया

राज्य के कई क्षेत्र इस समय भारी बारिश और खराब मौसम में ग्रसित हैं, जिस कारण खेत में तैयार फसलों को नुकसान हुआ है. सबसे अधिक प्रभाव फूलगोभी, पत्तागोभी और पालक पर पड़ा है. जबकि  धनिया, बैंगन और टमाटर की फसल भी खराब हो गई है. वहीं बिहार में पिछले दिनों बाढ़ के कारण भी सब्जियों की आवक बहुत कम हुई है.

इन कारणों बढ़ रहे हैं दाम

जानकारी के मुताबित सब्जियों के दामों में उछाल कई कारणों से आ रहे हैं. जैसे एक तो जगह-जगह हुई भारी बारिश से किसानों को भयंकर नुकसान हुआ है. वहीं प्रशासन के हाथों से सब्जियों सहित खाद्य पदार्थों के दाम अनियंत्रित हो गये हैं. वैसे जमाखोरी भी एक कारण है कि सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं.

English Summary: price hike of green vegetables people are not able to afford
Published on: 23 October 2019, 05:12 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now