Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 24 March, 2020 1:34 PM IST

लॉकडाउन के दौरान फल-सब्जियों को लेकर तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं. यही कारण है कि लोग अपने घरों में अधिक से अधिक फल-सब्जियों एवं खाद्य सामाग्री को जमा करने में लगे हुए हैं. हालांकि दिल्ली समेत देश की अन्य थोक मंडियां सामान्य रूप से ही चल रही हैं. सबसे अहम बात है कि सब्जियों और फलों के दामों में भी कोई खास उछाल नहीं हुए हैं.

गौरतलब है कि थोक दामों में खास बदलाव न होने के बाद भी खुदरा मार्केट में सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं. आम मंडी कीमतों के मुकाबले यहां हरी सब्जियों की कीमतों में मानो आग लगी हुई है. खैर, आलू-प्याज के दाम अभी भी सामान्य ही हैं.

क्यों बढ़े खुदरा दाम
खुदरा व्यापारियों की मानें तो थोक मंडियों में सब्जियों के होने के बाद भी खुदरा दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं, क्योंकि गांव-शहर में आवाजाही प्रतिबंधित है. जगह-जगह लगी पाबांदी के कारण उन्हें मंडी से  सब्जियों को लाने में दिक्कत हो रही है, जिस कारण कीमतों पर असर पड़ रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक यातायात के सभी साधन बंद होने के कारण सब्जियों को लाने के लिए व्यापारी अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, जो अधिक महंगा है.

आजादपुर मंडी का हाल
सोमवार के दिन आजादपुर मंडी में पहले की अपेक्षा भीड़ कम रही. ज्यादातर लोगों में आलू और प्याज को खरीदने की होड़ रही. मंडी में आलू जहां 10 से 20 रुपये प्रति किलो बिका, वहीं प्याज 10 से 30 रुपये में मिला. जबकि खुदरा मार्केट में आलू के दाम 30 और प्याज के दाम 40 रूपये किलो बिका.

इन सब्जियों की दिखी मांग
आजादपुर मंडी में परवल, शिमला मिर्च और भिंडी की मांग अधिक रही. वहीं लोगों ने  करेला, मूली, और बींस भी खरीदा. खुदरा बाजार में भी इन सब्जियों की मांग बनी रही. हालांकि इनके दाम काफी अधिक रहे, जिससे लोगों को परेशानी हुई.

सब्जियों के दाम (प्रति किलो में)
आजादपुर मंडी के अलावा खुदरा दामों में उछाल देखा गया. आलू की कीमत 30 रुपये किलो तक रही, वहीं प्याज  40 रुपये तक बिका. टमाटर और बैंगन के भाव भी 40 रुपये रहे. पत्ता गोभी 30 और फूलगोभी 40 रुपये रहा. भिंडी के दाम 80 रुपये पहुंच गए, जबकि गाजर 40 रुपये तक बिका.

English Summary: lockdown and supply of fruits and vegetables knowmore the rate of market during lockdown
Published on: 24 March 2020, 01:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now