Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 March, 2024 5:17 PM IST
जौ की खेती

Mandi Bhav: जौ की खेती करने वाले किसानों के लिए 2023 के मुकाबले, 2024 बेहतर लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि देशभर की मंडियों में जौ की नई फसल ने दस्तक दे दी है और शुरुआत तौर पर जौ की फसल को काफी अच्छा दाम मिल रहा है. जौ की कीमतों में तेजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की देश की अधिकांश मंडियों में जौ का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP से ऊपर चल रहा है. कीमतों में तेजी देख किसान भी खुश नजर आ रहे हैं. किसानों को उम्मीद है की कीमतों में ये तेजी ऐसे ही जारी रहेगी और उन्हें अच्छे दाम मिलेंगे.

कीमतों में गिरावट के आसार नहीं

अगर बाजार एक्सपर्ट्स की मानें तो जौ की कीमतों में तेजी का ये दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है. एक्सपर्ट्स ने बताया कि देशभर की मंडियों में जौ की नई फसल की आवक शुरू हो गई है. जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है.ये तेजी अगले कुछ महीनों तक जारी रहेगी. हालांकि, उसके बाद हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. लेकिन, दाम MSP से ऊपर ही रहेंगे. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जहां जौ की घरेलू मांग काफी अच्छी है, तो वहीं निर्यात बाजार में भी भारत के जौ की खूब डिमांड है. जिस वजह से कीमतों में गिरावट की फिलहाल, कोई संभावना नहीं है.

देशभर की मंडियों में क्या है ताजा भाव?

यदि बात की जाए जौ के भाव की, तो अलग-अलग राज्यों में भाव अलग-अलग बने हुए हैं. हालांकि, देश की ज्यादातर मंडियों में जौ का भाव MSP से ऊपर चल रहा है. मौजूदा वक्त में केंद्र सरकार जौ पर 1850 रुपये की एमएसपी दे रही है. जबकि, जौ का औसतन भाव 2000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ है.

केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, मंगलवार (19 मार्च) को मध्य प्रदेश की छतरपुर मंडी में जौ को सबसे अच्छा दाम मिला. जहां, जौ 2400 रुपये/क्विंटल के भाव में बिकी. इसी तरह, उत्तर प्रदेश की कानपुर (अनाज) मंडी में जौ 2400 रुपये/क्विंटल, उत्तरीपुरा मंडी में 2365 रुपये/क्विंटल, सहारनपुर मंडी में 2360 रुपये/क्विंटल और राजस्थान की उदयपुर मंडी में 2300 रुपये/क्विंटल के भाव में बिकी. अन्य राज्यों की बात करें, तो वहां भी दाम MSP के बराबर या उससे ऊपर चल रहे हैं.

यहां देखें अन्य फसलों की लिस्ट

बता दें कि किसी भी फसल का दाम उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. ऐसे में व्यापारी क्वालिटी के हिसाब से ही दाम तय करते हैं. फसल जितनी अच्छी क्वालिटी की होगी, उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे. अगर आप भी अपने राज्य की मंडियों में अलग-अलग फसलों का दाम देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट https://agmarknet.gov.in/ पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

English Summary: jau ka mandi bhav barley price latest rates
Published on: 19 March 2024, 05:18 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now