Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 February, 2024 11:52 AM IST

Chana Price: चने की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है. मंडियों में नए चने ने दस्तक दे दी है और अच्छी बात ये है की चने की नई फसल को काफी अच्छा दाम मिल रहा है. नए चने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. जिससे किसानों को फायदा हो रहा है. दरअसल, इस बार चने का रकबा घटने के चलते उत्पादन में कमी आने की संभावना है. इसके अलावा, शादियों के सीजन लिए स्टॉकिस्टों और दाल मिलों द्वारा इसकी खरीद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. जिस वजह से कीमतों में तेजी देखी जा रही है. चने की कीमतों में तेजी अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की दाम 11 हजार रुपये प्रति क्विंटल को पार कर चुके हैं. वहीं, बाजार जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में भी चने की कीमतों में और तेजी आ सकती है.

5 फीसदी तक बढ़े चने के थोक भाव

इन दिनों चने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. बीते 10 दिन के दौरान प्रमुख मंडियों में चना के थोक भाव 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं. देशभर की मंडियों में चना MSP से दोगुनी कीमत पर बिक रहा है. मौजूदा वक्त में केंद्र सरकार ने चने पर 5440 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर रखा है. देश की लगभग सभी मंडियों में नए चने की कीमतें MSP से ऊपर चल रही हैं. केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, बुधवार (28 फरवरी) को गुजरात की राजकोट मंडी में चने को सबसे ज्याद 11,500 रुपये/क्विंटल का भाव मिला. इसी तरह, कर्नाटक की बीदर मंडी में चने को 10,011 रुपये/क्विंटल, हुबली मंडी 9290 रुपये/क्विंटल का भाव मिला. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की मेदिनीपुर मंडी में चना 8,500 रुपये/क्विंटल और कर्नाटक की बैंगलोर मंडी में 7600 रुपये/क्विंटल के भाव में बिका. देश की अन्य मंडियों में भी चना औसतन 5440 के MSP से ऊपर ही बिक रहा है.

उतपादन में 15 फीसदी की गिरावट का अनुमान

चने की कीमतों में आ रही इस तेजी की प्रमुख वजह चने के रकबा में गिरावट आना है. ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में 102.90 लाख हेक्टेयर में चना बोया जा चुका है, जो पिछले साल की समान अवधि के रकबा 109.73 लाख हेक्टेयर से करीब 6 फीसदी कम है. आईग्रेन इंडिया में कमोडिटी विश्लेषक राहुल चौहान ने कहा कि चने की बोआई कम होने से उत्पादन भी घटने की संभावना है. वहीं, कमोडिटी विश्लेषक इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि इस साल चने की पैदावार में 15 फीसदी गिरावट आ सकती है. उत्पादन घटने की आशंका में चने की कीमतों में तेजी आ रही है. नेफेड के पास भी चने का करीब 10 लाख टन और निजी कारोबारियों के पास करीब 5 लाख टन का स्टॉक बचा है, जो मांग के हिसाब से सीमित स्टॉक कहा जा सकता है.

जानकारों के मुताबिक आगे शादियों के सीजन में दाल मिलों की ओर से चने का मांग और बढ़ सकती है. ऐसे में आगे चने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है. पॉल के अनुसार चने के दाम बढ़कर औसतन 6,350 और अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल को पार कर सकते हैं.

यहां देखें अन्य फसलों की लिस्ट

बता दें कि किसी भी फसल का दाम उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. ऐसे में व्यापारी क्वालिटी के हिसाब से ही दाम तय करते हैं. फसल जितनी अच्छी क्वालिटी की होगी, उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे. अगर आप भी अपने राज्य की मंडियों में अलग-अलग फसलों का दाम देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट https://agmarknet.gov.in/ पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

English Summary: chana mandi bhav chana ki kimat mandi samachar Chana price
Published on: 29 February 2024, 11:53 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now