1. Home
  2. ख़बरें

STIHL ने पश्चिम और मध्य भारत के लिए 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' में कृषि जागरण के साथ की साझेदारी

MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra: महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रायोजित 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' में पश्चिम और मध्य क्षेत्रों के लिए कृषि जागरण के साथ अग्रणी कृषि उपकरण निर्माता कंपनी स्टिल ने साझेदारी की है. इस साझेदारी का उद्देश्य करोड़पति किसानों को जोड़ना, कृषि समुदाय के भीतर गौरव और प्रेरणा को बढ़ावा देना है.

बृजेश चौहान
एमएफओआई, वीवीआईएफ किसान भारत यात्रा
एमएफओआई, वीवीआईएफ किसान भारत यात्रा

MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra: किसानों को उनकी पहचान दिलाने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से देश की प्रमुख एग्री मीडिया हाउस ‘कृषि जागरण’ ने 'मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया' (MFOI) पहल शुरू की है. जोकि महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रायोजित है. MFOI पहल किसानों की सफलता की कहानियों का जश्न मनाने के साथ-साथ, उनकी बढ़ी हुई कमाई, सामुदायिक योगदान और पैदावार बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर भी प्रकाश डालती है. वही, कृषि जागरण ने 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra की भी शुरुआत की है, जो देश के कोने-कोने में जाकर किसानों को 'मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया' अवार्ड के बारे में जागरूक करने और उन्हें अवार्ड शो में आने को लेकर प्रेरित कर रही है.

'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' का अभी तक तीन पड़ाव पूरा हो चुका है. वही, पांच मार्च को मध्य और पश्चिम भारत जोन की 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' को झांसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो मध्य और पश्चिम भारत के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को MFOI पहल के बारे में जागरूक करने का काम कर रही है.

बता दें कि महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रायोजित 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' में पश्चिम और मध्य क्षेत्रों के लिए कृषि जागरण के साथ अग्रणी कृषि उपकरण निर्माता कंपनी स्टिल ने साझेदारी की है. इस साझेदारी का उद्देश्य करोड़पति किसानों को जोड़ना, कृषि समुदाय के भीतर गौरव और प्रेरणा को बढ़ावा देना है. पश्चिम और मध्य क्षेत्रों की 'MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra' के दौरान STIHL इंडिया कंपनी किसानों को खेती और कृषि उपकरणों से जुड़ी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक करने का काम भी करेगी.

मौजदा वक्त में स्टिल इंडिया कंपनी ना सिर्फ किसानों के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि उनकी आमदनी कैसे बढ़ाई जाए इस दिशा में भी लगातार काम कर रही है. स्टिल के उपकरण ना सिर्फ किसानों के समय और श्रम की बचत करते हैं, बल्कि उन्हें सही मायने में आत्मनिर्भर भी बनाने का काम कर रहे हैं.

क्या है MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra?

MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra 2023-24' ग्रामीण परिदृश्य को बदल स्मार्ट गांवों के विचार की कल्पना करता है. MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra का लक्ष्य दिसंबर 2023 से नवंबर 2024 तक देशभर की यात्रा करना है, जो 1 लाख से अधिक किसानों तक विस्तारित होगी. जिसमें 4 हजार से अधिक स्थानों का विशाल नेटवर्क शामिल होगा और 26 हजार किलोमीटर से अधिक की उल्लेखनीय दूरी तय की जाएगी. इस मिशन का प्राथमिक उद्देश्य कृषि समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाना है, ताकि किसानों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि को बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाया जा सके.

एक लाख से अधिक किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

MFOI, VVIF Kisan Bharat Yatra का शुभारंभ भारत में करोड़पति किसानों की उपलब्धियों को पहचानने और उनके द्वारा किए गए कार्यों को पहचान दिलाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है. यह राष्ट्रव्यापी यात्रा एक लाख से अधिक किसानों से जुड़ेगी, 4520 स्थानों को पार करेगी और 26,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी. इतने बड़े पैमाने पर किसानों के साथ जुड़कर, यात्रा उनकी सफलता की कहानियों को दुनिया के समक्ष लाएगी.

एमएफओआई अवार्ड्स-2024 से कैसे जुड़ें?

किसानों के अलावा, कृषि क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां और अन्य लोग भी एमएफओआई अवार्ड्स-2024 और एमएफओआई समृद्ध किसान उत्सव-2024 का हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए कृषि जागरण आप सभी को आमंत्रित करता है. MFOI 2024 या समृद्ध किसान उत्सव के दौरान स्टॉल बुक करने या किसी भी प्रकार की स्पॉन्सरशिप के लिए आप कृषि जागरण से संपर्क कर सकते हैं. वही, अवॉर्ड शो या अन्य किसी भी कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस गूगल फॉर्म को भरें. अधिक जानकारी के लिए MFOI की आधिकारिक वेबसाइट https://millionairefarmer.in/ पर विजिट करें. इसके अलावा, आप दिए गए नंबरों पर भी कॉल कर सकते हैं- कृषि जागरण: 971 114 1270 | परीक्षित त्यागी: 989 133 4425 | हर्ष कपूर: 989 172 4466

English Summary: STIHL partners with Krishi Jagran in MFOI VVIF Kisan Bharat Yatra for West and Central India Published on: 06 March 2024, 06:47 PM IST

Like this article?

Hey! I am बृजेश चौहान . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News