कोरोमंडल क्यों?
कोरोमंडल दूसरी सबसे बड़ी फास्फेट खाद बनाने वाली कंपनी है। कंपनी कीटनाशक, फफूंदनाशक और शाकनाशी का उत्पादन करती है। कंपनी की कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में लगभग 800 आउटलेट्स हैं। कंपनी के उत्पाद फसल संरक्षण करने के अलावा, मृदा की उर्वरा शक्ति और उत्पादन क्षमता बढ़ाते हैं।
अभी संपर्क करेंआपके फसलों के लिए हमारे उत्पाद
आपके फसल संरक्षण से सम्बंधित सभी समस्याओं का हमारे पास समाधान है।फिनियो
फिनियो में दो अनोखी कीटनाशकों की जोड़ी है, जोकि दो विभिन्न कार्यशैली से काम करते हैं। इसके अलावा, यह पाइटोटॉनिक प्रभाव से युक्त है, जिसमें कीटों को तुरंत और लंबे समय तक समाप्त करने की क्षमता है। यह सफेद मक्खी के सभी चरणों जैसे- अंड़ा, निम्फ, वयस्क को एक बार में समाधान उपलब्ध कराता है। इसके अलावा, जब इसे निर्देशानुसार सही मात्रा उपयोग किया जाता है, तब यह कोई वानस्पतिक विषाक्तता प्रभाव नहीं दिखाता है।
अधिक जानें संपर्क करें

लान्सिया
लान्सिया एक सुरक्षात्मक फफूंदनाशक है, जो फफूंद को पौधे में घुसने से रोकने के अलावा, उनके वंश-वृद्धि और प्रसार को रोकता है। लान्सिया में स्पर्श और प्रणालीगत दोनों तरीके से कार्य करने की क्षमता है। इसके अलावा, लान्सिया बहुत तेजी से पौधों द्वारा अवशोषित होकर पत्तियों में स्थानांतरित हो जाता है। यह अच्छा उपचारात्मक नियंत्रण भी देता है। वही, इसमें प्रतिरोधकता का कोई जोखिम नहीं है। यह प्रतिरोध प्रबंधन में सहायक है। यह धान की फसल में भूरे पर्ण दाग और झुलसा रोग की रोकथाम में बेहद कारगर है। नतीजतन, यह धान की खेती करने वाले किसानों का एक भरोसेमंद उत्पाद है।
अधिक जानें संपर्क करें
मैथ्री
मैथ्री एक सस्पेंशन कंसन्ट्रेट फार्मूलेशन है, जिसमें फिप्रोनिल 7 % और हेक्जीथायजोक्स 2% का सम्मिश्रण है, जो थ्रिप्स और मकड़ी (मईट्स) जैसे जटिल रस चूसने वाले कीटों की समस्या पर संपूर्ण तरीके से प्रभावी नियंत्रण करता है।

अस्त्र
अस्त्र अपने तेज कार्य के जरिए फुदकों को फसल का रस चूसने नहीं देता है. इसके अलावा, अस्त्र फुदकों के अंडे देने की क्षमता को रोकता है। इसके साथ ही उनके पिछले पैरों को लकवाग्रस्त कर देता है| वही, अस्त्र महत्वपूर्ण प्रजनन की अवस्था में पौधे की रक्षा करता है, जिससे पौधा स्वस्थ रहता है और बेहतर उपज मिलती है|

प्रोस्पेल
प्रोस्पेल एक बहु-उद्देशीय फफूंदनाशक है। इसमें स्पर्श और प्रणालीगत दोनों तरीके से कार्य करने की क्षमता है। यह उपज और गुणवत्ता में सुधार करके लागू फसल की बढ़वार पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, जिससे फसल की बेहतर कीमत मिलती है।

फेन्डाल
फेन्डाल एक बहुआयामी कीटनाशक है. यह कीड़े पर लंबे समय तक नियंत्रण रखता है। इसके अलावा, इसमें तेज तीखी गंध होती है, जो वयस्क कीट को अंडा देने से रोकती है। यह अंडा नाशक शक्ति से युक्त है।

हेक्सास्टॉप
हेक्सास्टॉप रोगों को नियंत्रित करने में तथा उनका उपचार करने में सहायक होने के अलावा, पौधों में फुफंदी की बीमारियों को नियंत्रित करने में भी काफी प्रभावी है। वहीं, यह मानव, पक्षी व स्तनधारी तीनों जीवों के लिए सुरक्षित है।

जटायु
जटायु एक बहु-उद्देशीय फफूंदनाशी है, जो फसलों को उत्कृष्ट सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इसके अलावा, यह फसलों की सतह पर लंबे समय तक बना रहता है एवं मिट्टी में इसकी निम्न परिसंचरण (गतिशीलता) क्षमता होती है। यह जटिल फफूंद जनित रोगों का तेजी से विस्तार को रोकने में सर्वोत्तम विकल्प है।