
जटायु
जटायु एक बहु-उद्देशीय फफूंदनाशी है, जो फसलों को उत्कृष्ट सुरक्षा कवच प्रदान करता है। इसके अलावा, यह फसलों की सतह पर लंबे समय तक बना रहता है एवं मिट्टी में इसकी निम्न परिसंचरण (गतिशीलता) क्षमता होती है। यह जटिल फफूंद जनित रोगों का तेजी से विस्तार को रोकने में सर्वोत्तम विकल्प है।
मुख्य विशेषताएं:
- यह एक बहु-उद्देशीय फफूंदनाशक है।
- इस फफूंदनाशक की बहु आयामी कार्य करने की क्षमता तथा बीजाणु-रोधी क्रिया क्षमता होने की वजह से यह फसलों को उत्कृष्ट सुरक्षा कवच प्रदान करता है।
- यह फसलों की सतह पर लंबे समय तक बना रहता है एवं मिट्टी में इसकी निम्न परिसंचरण (गतिशीलता) क्षमता होती है।
- यह 10 दिनों तक का नियंत्रण देता है।
- यह जटिल फफूंद जनित रोगों का तेजी से विस्तार रोकने का सर्वोत्तम विकल्प है।
श्रेणी: यह बेंजीन डी-कार्बोनाइट्राइल (क्लोरोनाइट्राइल) समूह का फफूंदनाशक है।
कार्यशैली: यह स्पर्श फफूंद नाशी है। यह फफूंद के बीजाणुओं के उत्पादन को रोकने का काम करता है।
अनुकूलता: यह तेल के साथ अनुकूल नहीं रहता है।
वानस्पतिक विषाक्तता: विभिन्न फसलों (सेव तथा अंगूर इत्यादि) तथा सजावटी पौधों में इस फफूंद नाशक का प्रयोग अनुशंसित मात्रा से अधिक करते हैं, तो गेरुआ रंग के विषाक्तता लक्षण प्रकट हो जाते हैं।
उपलब्धता: इसकी उपलब्धता बाज़ारों में चार वर्गों की मात्रा में जैसे- 100 ग्राम, 250 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलो है।
फसल | बीमारी | मात्रा (ग्राम / एकड़) |
---|---|---|
मूंगफली | टीका रोग (पत्तियों पर धब्बे), रतुआ रोग | 350- 600 |
आलू | अगेती झुलसा और पछेती झुलसा | 350-500 |