भारत के टॉप 5 अमीर किसान और आमदनी 

सफल किसान डॉ. राजाराम त्रिपाठी Chhattisgarh के बस्तर जिले के रहने वाले हैं. मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया-अवार्ड्स- 2023 शो में राजाराम त्रिपाठी को ‘रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया’ का अवार्ड मिल चुका है। औषधीय फसलों की खेती से डॉ. राजाराम सालाना 25 करोड़ रुपये का टर्नओवर जनरेट करते हैं।

डॉ. राजाराम त्रिपाठी

प्रगतिशील किसान सुधांशु कुमार जिला-समस्तीपुर बिहार के रहने वाले हैं। अपने 70 बीघा जमीन में खेती के साथ बागवानी भी करते हैं। इनके पास सबसे ज्यादा लीची और आम के पेड़ हैं। इनकी सालाना आमदनी 50 लाख रुपये से ज्यादा है। 

सुधांशु कुमार

विकास वर्मा

प्रगतिशील किसान डॉ. विकास वर्मा हरियाणा के हिसार जिले के सलेमगढ़ रहने वाले हैं। यह मशरूम की सफल खेती करते हैं जिसमें सालाना लागत 50 से 60 लाख रुपये तक बैठ जाती है। जबकि,  2.5 से 3 करोड़ तक का सालाना लाभ कमा लेते हैं।

सुल्तान सिंह

सफल किसान सुल्तान सिंह करनाल जिले के बुटाना गांव के रहने वाले हैं। सफल किसान सुल्तान सिंह को 2019 में पदमश्री अवार्ड भी मिल चुका है। वहीं, विगत 40 सालों से सुल्तान सिंह मछली पालन के क्षेत्र से जुड़े हैं।

 कंवल सिंह चौहान

बेबी कॉर्न और मशरूम की खेती करने वाले पदमश्री से सम्मानित किसान कंवल सिंह चौहान, हरियाणा के रहने वाले हैं। कंवल सिंह चौहान के पास 20 एकड़ जमीन है। बेबी कॉर्न की एक एकड़ खेती से कंवल सिंह चौहान को 50 हजार रुपये तक का मुनाफा हो जाता है।