Author-Priyambada Yadav

पंजाब में इन 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर रोक

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर 10 कीटनाशकों के बिक्री, वितरण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है 

Credit Pinterest

प्रतिबंधित कीटनाशकों में प्रोफेनोफोस, इमिडाक्लोप्रिड, कार्बेन्डाजिम और ट्राइसाइक्लाज़ोल, एसेफेट, बुप्रोफेज़िन, क्लोरपाइरीफोस, हेक्साकोनाजोल, प्रोपिकोनाज़ोल, थियामेथोक्सम शामिल हैं

Credit Pinterest

कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी यह प्रतिबंध 15 जुलाई 2024 से पंजाब में लागू होगा

Credit Pinterest

 इस प्रतिबंध का उद्देश्य बासमती चावल उत्पादकों के हितों की रक्षा करना और बिना कीटनाशक अवशेषों के उच्च गुणवत्ता वाले चावल का उत्पादन करना है

Credit Pinterest

पंजाब सरकार ने कीटनाशक अधिनियम 1968 का केंद्रीय अधिनियम 46 के अनुपालन में इन कीटनाशकों के सभी फॉर्मूलेशन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है

Credit Pinterest