Author-Priyambada Yadav

गोभी मंचूरियन गोवा के इस शहर में क्यों हुआ बैन? 

चिकन मंचूरियन का शाकाहारी विकल्प गोभी मंचूरियन को पूरे देश में लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं 

इन दिनों गोवा में गोभी मंचूरियन को लेकर बवाल मचा हुआ है

जिस वजह से गोवा के मापुसा में गोभी मंचूरियन पर बैन लगा दिया गया है

गोभी मंचूरियन को बैन करने के पीछे का सबसे बड़ा कारण मंचूरियन में इस्तेमाल होने वाला सिंथेटिक कलर और साफ सफाई का ध्यान ना रखना है

गोभी मंचूरियन में इस्तेमाल होने वाले सिथेंटिक कलर और खराब गोभी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होते है

 इसके अलावा मंचूरियन के साथ मिलने वाली चटनी भी गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरी है

जिस वजह से अब गोवा के मापुसा के किसी भी दुकान या रेहड़ी पर आपको गोभी मंचूरियन बिकता नजर नहीं आएगा

इससे पहले साल 2022 में भी गोभी मंचूरियन पर बैन लगाया जा चुका है

खेती-किसानी और लाइफस्टाइल  से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें  Krishi Jagran के साथ

Read More