1. Home
  2. मौसम

अगले तीन दिनों में तेजी पकड़ सकता है मानसून

मौसम विभाग द्वारा लगाए गए अनुमान के अनुसार उत्तर पश्चिमी मानसून आने वाले दो से तीन दिन में तेजी पकड़ सकता है। ज्ञात हो कि देश के उत्तरी भाग में मानसून सामान्य से कम रह गया है। इस दौरान विभाग द्वारा ऐसा माना जा रहा है कि उत्तरी राज्यों समेत पूर्वी राज्यों में भी मानसून की सक्रियता बढ़ जाएगी।

इस प्रकार कमजोर मानसून का असर खरीफ फसलों की बुवाई पर भी पड़ा है, पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष इस समय 14 फीसदी कम बुवाई हुई है। उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकडों के अनुसार क्रमश: 54 और 36 फीसदी कम बारिश हुई है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी चरण सिंह के अनुसार आगामी 2-3 दिन के दौरान मानसून जबरदस्त वापसी कर सकता है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान में लगभग 8 फीसदी कम बारिश आंकी जा रही है जो कि मानसून के फिर से सक्रिय होते ही 2 या 3 फीसदी ही रह जाएगी। आप को बता दें कि उत्तरी राज्यों समेत झारखंड, उड़ीसा व बिहार राज्यों में भी बारिश कम सामान्य से काफी कम हुई है।

English Summary: Monsoon may accelerate in next three days Published on: 12 July 2018, 06:06 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News