1. Home
  2. मौसम

उत्तर एवं मध्य भारत में 48 घंटो के भीतर पहुंच सकता है मानसून

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के मध्य एवं उत्तरी क्षेत्रों में मॉनसून 48 घंटो के भीतर दस्तक दे सकता है। आगामी 48 घंटो के भीतर पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश व उड़ीसा के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश हो सकती है। इस बीच मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेश मृत्युंजय महापात्र के अनुसार 23 जून से मानसून एक बार फिर से हरकत में आया है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के मध्य एवं उत्तरी क्षेत्रों में मॉनसून 48 घंटो के भीतर दस्तक दे सकता है। आगामी 48 घंटो के भीतर पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश व उड़ीसा के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश हो सकती है। इस बीच मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेश मृत्युंजय महापात्र के अनुसार 23 जून से मानसून एक बार फिर से हरकत में आया है। फिलहाल देश में 25 प्रतिशत से कम क्षेत्रों में ही सामान्य बारिश दर्ज की गई है।

इस दौरान गुजरात के सौराष्ट्र भाग में, महाराष्ट्र व पूर्वी हिस्सों में बंगाल के साथ-साथ असम में रविवार को मानसून की बारिश हुई। कुल मिलाकर देश के दक्षिणी राज्यों केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र व गुजरात ( दक्षिण हिस्सा) में मानसून दस्तक दे चुका है बल्कि राजधानी दिल्ली में 29 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों मानसून कमजोर पड़ जाने से खरीफ फसलों की बुवाई पर खासा असर पड़ा है। पिछले कृषि विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में दलहन एवं तिलहन फसलों की बुवाई की रफ्तार थमी है।

English Summary: Monsoon can reach north and central India within 48 hours Published on: 25 June 2018, 07:13 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News