1. Home
  2. ख़बरें

यह किसान संगठन 112 विधायकों के खिलाफ खोलेगा मोर्चा

मध्य प्रदेश के एक किसान संगठन ने 112 विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन करने की धमकी दी है। इस संगठन का कहना है कि यह विधायक अपने क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का निवारण करने में असफल हुए हैं जिसके लिए वह उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगा। आम किसान यूनियन के नेता केदार सिरोही ने कहा कि विभिन्न पार्टियों के 112 विधायकों ने कभी भी विधानसभा में किसानों की समस्याओं के मद्देनज़र आवाज़ नहीं उठाई है।

उन्होंने कहा कि हम किसानों से अपील करते हैं कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में सोच-समझकर वोट दें। इन विधायकों में 86 विधायक भाजपा, 26 कांग्रेस व 2 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। सिरोही ने कहा उनके संगठन के नेता चिन्हित विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव में नहीं जाकर उन गाँवों में जाएंगें जहां पर किसानों की संख्या अधिक है। वहां पर सीधे-सीधे किसानों से वार्ता की जाएगी और आगामी चुनावों के लिए सजग किया जाएगा।

आप को बता दें कि संगठन ने अपना अधिक ध्यान उन विधायकों पर दिया है जो कि चुनाव 5,000 से कम मतों से जीतने में सफल हुए थे। हालांकि सत्ताधारी भाजपा ने इसे गलत करार देते हुए, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य में किसानों के लिए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं।

English Summary: This farmer organization will open against 112 MLAs Published on: 16 July 2018, 05:26 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News