1. Home
  2. ख़बरें

राहुल गांधी का दावा एमपी में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों में किसानों का कर्ज होगा माफ

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले किसानों को लुभाने के हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा 10 दिनों के भितर ही माफ कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रदेश के पिपलिया मंडी में पिछले वर्ष छह जून को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में छह किसानों के मारे जाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ भी कांग्रेस की सरकार आने पर 10 दिन के अंदर कार्रवाई की जाएगी। राहुल ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और उद्योगपतियों का समर्थन करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले किसानों को लुभाने के हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा 10 दिनों के भितर ही माफ कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रदेश के पिपलिया मंडी में पिछले वर्ष छह जून को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में छह किसानों के मारे जाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ भी कांग्रेस की सरकार आने पर 10 दिन के अंदर कार्रवाई की जाएगी। राहुल ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया और उद्योगपतियों का समर्थन करने का आरोप लगाया।

मंदसौर की पिपलिया मंडी में ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘कमलनाथ जी, सिंधिया जी एवं कांग्रेस पार्टी के नेता यहां पर बैठे हैं। मैं मंच से मंदसौर के परिवारों को और हिन्दुस्तान के किसानों को आश्वासन देना चाहता हूं। जिस दिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, उसके बाद आप 10 दिन गिनना। और 10 दिन के अंदर गारंटी के साथ कह रहा हूं कि आपका कर्जा माफ हो जाएगा। 11 दिन नहीं लगेंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘यहां जो किसानों के परिवार आये हैं, मैं आपको कहना चाहता हूं जैसे ही यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी, 10 दिन के अंदर आपको न्याय मिलेगा और जिन लोगों ने आप पर गोली चलाई है, उनके खिलाफ हम कार्रवाई करके दिखाएंगे।’’

राहुल ने कांग्रेस को किसान हितकारी बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार देश के किसानों का 70,000 करोड़ रूपया माफ कर चुकी है। राहुल ने कहा कि पूरे देश में किसानों की स्थिति खराब है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन, प्रदेश में शिवराज सिंह और केंद्र में नरेंद्र मोदी की भाजपा के लोग किसान विरोधी हैं। केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘ढ़ाई लाख करोड़ रूपया हिन्दुस्तान के 15 सबसे बड़े उद्योगपतियों का माफ किया जा सकता है, मगर हिन्दुस्तान के करोड़ों किसानों का एक रूपया भी माफ नहीं किया जा सकता है।’’ राहुल ने कहा कि अगर वे (भाजपा सरकारें) हिन्दुस्तान के किसानों एवं उनके परिवारों की रक्षा नहीं कर सकते तो ऐसी सरकारों का कोई मतलब नहीं है।

प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राहुल ने उनसे अनुरोध किया कि वो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए शहरों घरों, गांवों, मोहल्लों और गली-गली में जा कर पार्टी को मजबूत बनाएं ताकी प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आ सके।  

राहुल ने कहा कि कांग्रेस की पहली प्राथमिकता हिन्दुस्तान की जनता है, जबकि दूसरी कांग्रेस कार्यकर्ता और तीसरे पर कांग्रेस नेता हैं। इससे पहले राहुल उन किसानों के परिजनों से मिले, जिनकी पिछले साल पुलिस गोलीबारी में मंदसौर में मौत हो गई थी। उन्होंने उनके परिजन को सांत्वना भी दी।

बतां दें की इस वर्ष के अंत में मध्यप्रदेश में चुनाव होने हैं और वहां लगातार पिछले पंद्रह वर्षों से भाजपा की सरकार है। वहीं कांग्रेस के लिए ये चुनाव काफी अहम है क्योंकि कांग्रेस पिछले समय से हर राज्यों में चुनाव हार रही है।

English Summary: Rahul Gandhi's claim will be a debt of farmers in 10 days as Congress government becomes MP Published on: 08 June 2018, 12:03 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News