1. Home
  2. ख़बरें

एम-किसान पोर्टल से जुड़ते किसान

भारत सरकार द्वारा मोबाइल संदेश के जरिए केवल खेती की जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए शुरु किए गए एम-पोर्टल से किसानों से जोड़ा जा रहा है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने जानकारी दी है

भारत सरकार द्वारा मोबाइल संदेश के जरिए केवल खेती की जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए शुरु किए गए एम-पोर्टल से किसानों से जोड़ा जा रहा है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने जानकारी दी है कि प्रदेश में लगभग 33 लाख गन्ना किसानों को इस पोर्टल के जरिए जोड़ा जाएगा।

संजय के मुताबिक प्रदेश में गन्ना खेती करने वाले किसानों को आधुनिकतम जानकारी हासिल करने के लिए उठाए गए इस कदम के लिए प्रदेश के गन्ना किसानों एवं क्षेत्र स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके अंतर्गत भारत सरकार के एम-किसान पोर्टल के प्रभारी एवं तकनीकी अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। ज्ञात हो कि प्रदेश के लगभग 28 लाख, 63 हजार किसानों को एम-पोर्टल से जोड़ा गया है।

गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी ने किसानों से अपील की है कि वह दी गई जानकारियों का अधिकाधिक उपयोग कर उत्पादन अधिक करें। इस प्रकार खेती से आय दोगुनी करने के सपने को साकार करें।

English Summary: Farmers joining the M-Kisan Portal Published on: 15 May 2018, 06:27 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News