1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

वज़न बढ़ाने या घटने में मदद करेंगी यह दो चीजे।

अगर आप जिम जाते है या बॉडी बना रहे है तो बनाना मिल्क शेक आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह हमारी त्वचा, बालो और वज़न बढ़ाने के लिए बहुत लाभदायक है। केले में विटामिन सी , बी3, बी5 और बी6 पाया जाता हैं। जो बॉडी के इम्युनिटी को बढ़ाता हैं। केले में फाइबर होने की वजह से यह खाने को पचाने में मदद भी करता हैं

अगर आप जिम जाते है या बॉडी बना रहे है तो बनाना मिल्क शेक आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह हमारी त्वचा, बालो और वज़न बढ़ाने के लिए बहुत लाभदायक है। केले में विटामिन सी , बी3, बी5 और बी6 पाया जाता हैं। जो बॉडी के इम्युनिटी को बढ़ाता हैं। केले में फाइबर होने की वजह से यह खाने को पचाने में मदद भी करता हैं। इतना ही नहीं बनाना शेक को पीने के और भी फायदे है। आइए जानते है इसके लाभदायक फायदो के बारे में। 

इंसान फिट रहने के लिए जिम जाता है, और एक्सरसाइज करता है जिम से थकान होती है और एनर्जी लेवल भी कम होता है इसलिए एक्सरसाइज के बाद ऐसा आहार लेना चाहिए जिससे एनर्जी मिले. वर्कआउट के बाद बनाना शेक बहुत फायदेमंद होता हैं। इसमें प्रोटीन और कार्बोहइड्रेट भी होता है जो की हमारी बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

अगर आप दुबले पतले है और वजन बढ़ाना चाहते है तो बनाना शेक आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इसे रोज पीने से मैंगनीज बढ़ता है और प्राचीन काल से ही वजन बढ़ने के लिए बनाना मिल्क शेक रामबाण इलाज  माना गया हैं।

बनाना शेक को हेयर मास्क के लिए भी सदियों से इस्तमाल किया जा रहा हैं। इसे पीने से तो बालों को फायदा होता ही है लेकिन इससे लगाने से भी बाल सिल्की, चमकदार और लम्बे हो जाते हैं। इसके साथ-साथ बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है। कहा जाता है कि बालों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए   चाहिए होता है और यह केले से मिलते हैं 

अंडा जिसे लोग सुबह नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। और इसमें अधिकतर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता हैं। इसी के साथ-साथ दूध में अंडा मिला कर पीने से शरीर को काफी फायदा मिलता हैं। लेकिन ध्यान रखे कि इसकी तासीर गरम होती हैं इसलिए इसका सेवन ज़्यादातर ठण्ड में ही करें। इसके अलावा दूध में अंडा दाल कर पिने से दांत भी मजबूत होते हैं। आइए जानते है इसके कई और फायदे।

बढती उम्र के बच्चो को स्कूल,कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को इसका मिल्कशेक बनाकर पिलांए दूध और अंडे का एक साथ सेवन करने से इसमें विटामिन बी-12 की मात्रा बहुत बढ जाती है। जिससे दिमाग तेज होता है।

दिन में हर रोज 2 बार सुबह-शाम दूध में अंडा और शहद मिलाकर इसका सेवन करे इस मिश्रण के एकसाथ होने से फॉस्फोरस की मात्रा बढ जाती है। जो दांतो को मज़बूती प्रदान करता है।

दूध और अंडे का लेप बनाकर  इसे बालो में लगाए इस लेप में मौजूद कैलशियम हमारे बालों को फायदा पहंचाता है। उनमें निखार आता है। बालो को मज़बूती मिलती है।

1. इस मिश्रण से विटामिन-ए की मात्रा बढती है। जो आंखो की रोशनी को बढाता है।

2. इस मिश्रण के सेवन से हड्डियों मे मजबूती आती है।

3. हर रोज अपने आहार में दूध और अंडे का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है।

4. 2 दूध और अंडे के सेवन से होने वालो दुष्प्रभाव

5. कच्चा अंडा और दूध ना खांए क्योंकी इससे हार्मफुल साल्मोनेला बैक्टरिया होता है। सेवन से पहले थोडा सा उबाल लें।

6. कच्चा अंडा और दूध के सेवन से पांचन क्रिया खराब होती है।

 

प्रियंका


कृषि जागरण/नई दिल्ली

English Summary: These two things will help to increase or decrease the weight. Published on: 26 April 2018, 07:11 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News