1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

स्वस्थ रहने लिए, करे इन फलो का सेवन

फल हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। हर तरह के फल से अलग-अलग पोषण मिलता हैं। इसलिए फल खाना बहुत आवश्यक होता हैं खासकर बढ़ते बच्चो के लिए। आइये जानते है कौन सा फल सेहत के लिए कितना आवश्यक हैं।

फल हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। हर तरह के फल से अलग-अलग पोषण मिलता हैं।  इसलिए फल खाना बहुत आवश्यक होता हैं खासकर बढ़ते बच्चो के लिए। आइये जानते है कौन सा फल सेहत के लिए कितना आवश्यक  हैं।

आम

आम में काफी मात्रा में विटामिन ए होता है  जो आंखों के लिए अच्‍छा होता है। इसके अलावा आम में मौजूद विटामिन सी और ई, पोटैशियम और आयरन शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। स्वाद के साथ-साथ यह हमे फायदा भी हैं इसमें पाए जाने वाले तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। आम त्‍वचा को निखारने में भी मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर की  रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।

सेब

बड़ो का कहना है कि एक सेब रोज खाने से कोई बीमारी नजदीक नहीं आती। और यह बात पूरी तरह से सच है। सेब का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्‍त रखता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन होते हैं। इस खाने से कोलोन कैंसर, प्रोस्टेंट, फेफड़ों का कैंसर और कोलेस्ट्रोल बढ़ने का खतरा कम करता है।

केले

केले का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे खाने से तुरंत एनर्जी मिलते हैं। यह डिप्रेशन, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज में लाभकारी है। यह आपके मूड को भी अच्छा बनाए रखता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छा फल है आपके लिए।

तरबूज

गर्मियों का मौसम में तरबूज बहुत फायदेमंद होता है तरबूज में 90% पानी होता है जो हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता। यह आंखों के लिए भी उपयोगी होता है। जो आपको डिहाइड्रेशन की समस्‍या से बचाने में मदद करता है। तरबूज आपमें फाइबर होता है जो आपका पेट भरा होने का अहसास कराता है।

पपीता

पपीता हमारी पाचन क्रिया को बरक़रार रखता है और हमारे पेट सम्बन्धी हर समस्या से मुक्त करता हैं। पपीते में पाया जाने वाला विटामिन ए त्वचा और आंखों के लिए काफी उपयोगी होता है इसमें पाए जाने वाला कैल्शियम शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह शरीर की पाचन क्षमता को सही रखता है साथ ही पेट के संक्रमण से बचाता है।

- प्रियंका वर्मा 

English Summary: healthy fruits Published on: 20 April 2018, 07:08 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News