1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

दूध पीने के बाद हानिकारक हो सकता है इन पांच चीजों का सेवन...

दूध इंसानों के जीवन में सम्पूर्ण आहार का सबसे मुख्य श्रोत माना जाता है। दूध में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोशक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी हैं। वैसे तो लोग दूध के सेवन का कोई उचित समय नहीं मानते और इसका सेवन किसी भी वक्त कर लेते हैं।

दूध इंसानों के जीवन में सम्पूर्ण आहार का सबसे मुख्य श्रोत माना जाता है। दूध में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोशक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी हैं। वैसे तो लोग दूध के सेवन का कोई उचित समय नहीं मानते और इसका सेवन किसी भी वक्त कर लेते हैं। लेकिन कई बार इसके विपरित परिणाम हो सकते हैं। कई बार लोग दूध के सेवन के बाद ऐसे चीजों का सेवन करते हैं जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे आहारों के बारे में जिसका सेवन दूध के साथ करना सेहत के लिए हानिकारक है।  

नींबू और कटहल के साथ दूध का सेवन हानिकारक

दूध के साथ कटहल,कुलत्थी, करेला नींबू, या फिर नमक का कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिये। ये सेहत को फायदा देने के बजाए नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसको खाने से सबसे ज्यादा चमड़ी के रोग दाद, खाज, खुजली, एगसिमा, सोराईसिस आदि हो सकते है।

किसान भाइयों कृषि क्षेत्र की ज्यादा जानकारी के लिए आज ही अपने एंड्राइड फ़ोन में कृषि जागरण एप्प इंस्टाल करिए, और खेती बाड़ी से सम्बंधित सारी जानकारी तुरंत अपने फ़ोन पर पायें. (ऐप्प इंस्टाल करने के लिए क्लिक करें)

दूध के साथ दाल का सेवन भी हानिकारक

दूध के साथ किसी भी तरह के दाल का सेवन शरीर को हानी पहुंचा सकते हैं। वहीं उड़द की दाल का दूध के साथ सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। दूध के साथ मूंग, उड़द, चना आदि सभी दालें,, गाजर, शककंद, आलू, तेल, गुड़, शहद, दही, नारियल, लहसुन, कमलनाल, सभी नमकयुक्त व अम्लीय प्रदार्थ नहीं लेना चाहिए।

खट्टी चीज़ों के साथ दूध हानिकारक

दूध का सेवन कभी भी खट्टी और नमकीन चीज़ों के साथ नहीं करना चाहिए। साथ ही मूली से बनी किसी भी चीजों का दूध के साथ सेवन हानिकारक हो सकता है। मूली से बनी किसी भी चीज़ को खाने के बाद त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है तो इसलिए दो घंटे का अंतराल आवश्यक है।    

मछली के साथ दूध हानिकारक

दूध की तासीर ठंडी होती है और मछली की तासीर काफी गर्म होती है। और दोनों का एक साथ सेवन करने से गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारी हो सकती है। 

सूचना : किसान भाइयों अगर आपको कृषि सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए, या आपके साथ कुछ गलत हुआ है, जिसे आप औरों के साथ साझा करना चाहते है तो कृषि जागरण फोरम में रजिस्टर करें.

दूध के साथ फल का सेवन ना करें

दूध के साथ फल का सेवन दूध के अंदर का कैल्शियम फलों के कई एंजाइम्स को एड्जॉर्ब (खुद में समेट लेता है और उनका पोषण शरीर को नहीं मिल पाता) कर लेता है। संतरा और अन्नास जैसे खट्टे फल तो दूध के साथ बिल्कुल नहीं लेने चाहिए।

English Summary: After drinking milk, it can be harmful to eat these five things ... Published on: 16 May 2018, 05:52 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News